सम्बंधित जानकारी
- भारतीय नौसेना के जवानों ने मरीन ड्राइव से समुद्र में गिरे युवक को बचाया
- पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, दिल्ली में पेट्रोल 80.73 व डीजल 72.83 रुपए प्रति लीटर
- नाबालिग सहायिका के यौन उत्पीड़न के मामले में आयकर उपायुक्त गिरफ्तार
- पूर्व मुक्केबाजी चैंपियन माइक टायसन मुंबई आएंगे
- भाजपा विधायक ने कहा, जो लड़की पसंद हो बता दो, मैं उठवा लूंगा
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई की अंडर-19 टीम में शामिल
मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को छठे अखिल भारतीय जेवाई लेले आमंत्रण एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए मुंबई अंडर-19 टीम में चुना गया है। यह टूर्नामेंट 16 सितंबर से वड़ोदरा में होगा।
मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव उन्मेष खानविलकर ने कहा कि टीम की अगुवाई सुवेद पारकर करेंगे। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 की तरफ से पदार्पण किया था।
अर्जुन इस वक्त लंदन में हैं और हाल ही में समाप्त हुई भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मैदान पर देखा गया था। टेस्ट मैच से पूर्व वे भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी का नेट अभ्यास करवाया करते थे। अकसर उन्हें टीम इंडिया के चीफ कोच रवि शास्त्री से भी गेंदबाजी के गुर सीखते हुए देखा गया।
