सम्बंधित जानकारी
- अर्जुन तेंदुलकर को वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए मुंबई में जगह
- सचिन तेंदुलकर की दलील, world cup में फिर से पाकिस्तान को रौंदने का वक्त
- पुलवामा हमले के शहीद के परिवारों की सहायता के लिए पुशअप लगाएंगे सचिन तेंदुलकर
- इस साल 64 दिन में दूसरा शतक, क्या विराट कोहली बनेंगे सचिन से महान?
- सचिन ने लांच किया भारत का पहला मल्टी प्लेयर वर्चुअल रियलिटी गेम सचिन सागा
Arjun Tendulkar। टी 20 मुंबई लीग की नीलामी पूल में शामिल अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रुख करने को तैयार हैं और इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी-20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल किया है।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे। नीलामी पूल में अर्जुन के नाम से प्रशंसकों में इसकी दिलचस्पी बढ़ेगी और जो भी फ्रेंचाइजी उनके लिए बोली लगाएंगी, उसके साथ 'तेंदुलकर' का नाम जुड़ेगा।
19 साल का यह खिलाड़ी हाल में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेला था। उन्होंने मुंबई के अंडर-23 टीम में जगह बनाई। (भाषा)
