सम्बंधित जानकारी
- मैच में गुस्सा दिखाने पर रोहित शर्मा को मिली सजा, लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
- आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस मैच के हाईलाइट्स
- IPL 2019 : मुंबई के प्लेऑफ दावे में बाधा बनेगी कोलकाता नाइटराइडर्स
- IPL 2019 CSKvsMI : आईपीएल में आज मुंबई और चेन्नई के बीच रोचक टक्कर, धोनी की टीम का पलड़ा भारी
- IPL 2019 : कप्तान बदलते ही राजस्थान को हुए जीत के दीदार
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें
टीम इंडिया के उपकप्तान और दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें...
- क्रिकेट की दुनिया में रोहित को हिटमैन के नाम से जाना जाता है। उनके करारे शॉट्स से दुनिया के दिग्गज गेंदबाज भी घबराते हैं।
- रोहित शर्मा अपने वनडे करियर में 3 दोहरे शतक, 22 शतक और 41 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
- महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया है। वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अब तक 218 छक्के लगा चुके हैं।
- टी-20 फॉर्मेट में रोहित सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
- टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने अपने डेब्यू मैच में जबरदस्त शतक लगाया था। रोहित ने यह कारनामा 6 नंवबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में किया था।
- रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 184 मैच खेलते हुए 31.58 के औसत से 4800 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.08 रहा।
- रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार (2013, 2015, 2017) आईपीएल खिताब दिलाया है।
- रोहित शर्मा ने 22 अक्टूबर 2018 को वनडे में सर्वाधिक बार 150 से अधिक के स्कोर बनाने के मामले में हमवतन सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
- रोहित कई मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। उन्हें भी धोनी की तरह संयम से कप्तानी करने के लिए जाना जाता है।
- रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी। 31 दिसम्बर 2018 को जब समीरा का जन्म हुआ था, तब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली रही टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे।
