सम्बंधित जानकारी
- नकली दूध से 2030 तक 40 फीसदी आबादी को कैंसर और ट्यूमर का खतरा
- नकली दूध सप्लाई करने पर दुग्ध संघ ने 200 दुग्ध सोसाइटी को किया ब्लैक लिस्टेड
- 4 वर्षीय बीएड एकीकृत पाठ्यक्रम इसी सत्र से होगा लागू
- कारपोरेट सेक्टर से आई खुशखबर, कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा, जानिए 5 खास बातें
- प्रो कबड्डी सीजन 7 में बेंगलुरु ने पटना पाइरेट्स को 34-32 से हरा दिया
SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने पास इस समय नकद धन बहुतायत में होने तथा ब्याज दरों में गिरावट के परिदृश्य का हवाला देते हुए विभिन्न परिपक्वता अवधि की जमाओं पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें 1 अगस्त 2019 से लागू होंगी।
एसबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि लघु अवधि की 179 दिन की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.5 से 0.75 प्रतिशत की कटौती की गई है।
इसी तरह दीर्घावधि की सावधि जमाओं पर खुदरा खंड में ब्याज दर में 0.20 और थोक जामा खंड में 0.35 प्रतिशत की कटौती की गई है। देश के इस सबसे बड़े बैंक ने दो करोड़ रुपए और उससे ऊपर की थोक जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है।
