मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Mahindra XUV 500, W9 version
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (21:01 IST)

महिंद्रा ने उतारा एक्सयूवी500 का डब्ल्यू9 संस्करण

महिंद्रा ने उतारा एक्सयूवी500 का डब्ल्यू9 संस्करण - Mahindra XUV 500, W9 version
मुंबई। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपनी प्रीमियम एसयूवी कार एक्सयूवी500 का डब्ल्यू9 संस्करण पेश किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपए है।
 
नई एक्सयूवी500 में एंटी पिंच के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा, सात इंच टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग समेत कई विशेषताएं शामिल हैं। 
 
कंपनी ने कहा कि एक्सयूवी500 डब्ल्यू9 मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में मौजूद है। इसके साथ ही डब्ल्यू9 और डब्ल्यू10 दोनों संस्करणों में इलेक्ट्रिक सनरूफ मौजूद होगा।
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव विभाग के विपणन और बिक्री प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा, 'एक्सयूवी500 वर्ष 2011 में उतारे जाने के समय से ही उच्च-तकनीकी सुविधाएं प्रदान कर रही है। हमें यकीन है कि इस कीमत पर इन तकनीकी सुविधाओं को पेश किए जाने से लोगों की रुचि 14 लाख से 18 लाख रुपए  की एसयूवी खंड में बढ़ेंगी।' इस वर्ष सिंतबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 53,663 इकाई हो गई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
हुंदै की वरना की 15000 से अधिक बुकिंग