सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : बाहरी समस्याओं को भुलाकर मोरक्को से मुकाबला करेगा ईरान
- राजस्थान की मंत्री किरण माहेश्वरी को करणी सेना ने दी नाक-कान काटने की धमकी
- FIFA WC 2018 : अमेरिकी प्रतिबंध के कारण ईरान को वर्ल्ड कप में नाइकी ने नहीं दिए जूते
- भारतीय चेस स्टार सौम्या ने हिजाब पहनने से किया इनकार, कहा जबरदस्ती कोई नहीं पहना सकता
- अलग पड़े ट्रंप, जी-7 ने लिया ईरान के परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बनाए रखने का संकल्प
ईरान से तेल आयात में आ सकती है बाधा : इंडियन ऑइल
नई दिल्ली। तेल एवं गैस क्षेत्र की अग्रणी सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मुताबिक भुगतान संबंधी समस्या की वजह से ईरान से आयातित तेल की आपूर्ति में अगस्त के बाद से बाधा आ सकती है।
इंडियन ऑइल के वित्तीय प्रमुख एके शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तेलशोधक संयंत्रों को यह सूचना दी है कि उसके जरिए नवंबर के बाद से ईरान के तेल आयात का भुगतान बंद हो जाएगा। शर्मा ने कहा कि एसबीआई की इस घोषणा के कारण अगस्त के बाद से ही ईरान से तेल की ढुलाई प्रभावित होने लगेगी और जब तक भुगतान का नया माध्यम स्थापित नहीं किया जाएगा, आपूर्ति बाधा बनी रहेगी।
भारत ने गैस फील्ड को लेकर जारी विवाद के कारण वर्ष 2017-18 के दौरान ईरान से अपना तेल आयात कम किया है, लेकिन फिर भी ईरान इसके लिए तेल का तीसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता है। ईरान ने 31 मार्च 2018 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान में भारत में रोजाना औसतन 4,58,000 बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति की है। (वार्ता)
