Mon, 15 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silve

सोना 150 रुपए चमका, चांदी 200 रुपए चढ़ी

Gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु पर दबाव के बीच घरेलू बाजार में मांग निकलने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 200 रुपए की उछाल लेकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत फिसलकर 1,287.21 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा भी 0.2 प्रतिशत लुढ़ककर 1,292.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि केंद्रीय बैंक प्रमुखों की होने जा रही वार्षिक बैठक में मौद्रिक एवं ऋण नीति पर होने वाली चर्चा के मद्देनजर निवेशकों के सतर्कता बरतने से कीमती धातुओं पर दबाव बना है। हालांकि उनका कहना है कि यह दबाव अधिक दिनों तक बने रहने की उम्मीद नहीं है। इस बीच चांदी पिछले दिवस के 17 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही। (वार्ता)