1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. go air big offer

गो एयर का बड़ा धमाका, अब करो मात्र 1099 रुपए में हवाई सफर, मिलेगा कैशबैक

go air big offer
मुंबई। बजट विमानन कंपनी गोएयर ने बेहद रियायती किरायों पर 10 लाख सीटों की पेशकश की है। इसके तहत एक तरफ की यात्रा का शुरुआती किराया 1,099 रुपए होगा। पेटीएम से भुगतान करने पर 250 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा। 
 
गोएयर ने बयान में कहा कि ‘फेस्टिवल सीजन सेल’ के तहत डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम से भुगतान करने पर ग्राहकों को 250 रुपए तक अतिरिक्त पांच प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। 
 
कंपनी ने कहा कि इन टिकटों की बुकिंग आज से 9 अगस्त तक की जा सकेगी। इसके तहत आज से लेकर 31 दिसंबर तक यात्रा की जा सकेगी। 
 
इससे पहले इसी महीने गोएयर की प्रतिद्वंद्वी इंडिगो ने सबसे बड़ी रियायती टिकटों की पेशकश की थी। इसके तहत इंडिगो ने 12 लाख सीटों की पेशकश की थी। इसमें शुरुआती किराया 1,212 रुपए था।