Sat, 20 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Ford India

फोर्ड इंडिया की कारें अप्रैल से 2 प्रतिशत तक महंगी होंगी

Ford India
नई दिल्ली। वाहन कंपनी फोर्ड इंडिया की अप्रैल से अपने वाहनों की कीमत 2 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए यह फैसला किया है।
 
फोर्ड इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि लागत खर्च को ध्यान में रखते हुए फोर्ड इंडिया अप्रैल से दाम 1-2 प्रतिशत बढ़ाएगी। कंपनी भारत में हैचबैक फिगो से लेकर मस्टैंग सेडान तक कई वाहन बेचती है जिनकी दिल्ली शोरूम में कीमत 4.65 लाख रुपए से 66.3 लाख रुपए तक है।
 
पिछले सप्ताह वोल्वो आटो इंडिया ने अप्रैल से अपने वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले होंडा कार्स इंडिया व जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू भी ऐसी ही घोषणा कर चुकी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सरकारी कर्मचारी के घर में घुसा बंदूकधारी, कार को लगाई आग