सम्बंधित जानकारी
- जेवराती मांग में गिरावट से सोना टूटा, चांदी भी हुई कमजोर, जानिए क्या रहे भाव
- सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, सेलिब्रिटी को कर चुकी हैं डेट और किसी को पता नहीं चला
- सोना 36 हजार होने को बेताब, चांदी 855 रुपए उछली, जानिए कितने चढ़े भाव
- चांदी ने लगाई बड़ी छलांग, सोना भी हुआ महंगा, जानिए कितने चढ़े भाव
- जेवराती मांग से सोना-चांदी मजबूत, जानिए कितने चढ़े भाव
Delhi Sarafa Bazar। सोना और महंगा हुआ, 36 हजार के करीब पहुंचे दाम
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 35,970 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी भी 260 रुपए चमककर 41,960 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वहां कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1426.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा 1,425.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर 1.03 प्रतिशत बढ़कर 16.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
