1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

कमजोर जेवराती मांग से सोना टूटा, चांदी भी फिसली

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग कमजोर रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपए फिसलकर 34,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 150 रुपए फिसलकर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,309.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.9 डॉलर लुढ़ककर 1,313.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत रहने से पीली धातु पर दबाव रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 15.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
अगला लेख
रॉबर्ट वाड्रा जयपुर पहुंचे, धनशोधन मामले में होगी पूछताछ