मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (15:16 IST)

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से सोना हुआ महंगा, चांदी चमकी

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से सोना हुआ महंगा, चांदी चमकी - Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए चमककर 33,125 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 100 रुपए की बढ़त के साथ 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में सोने की चमक बढ़ी, लेकिन इस पर मुनाफावसूली अधिक हावी हो गई जिससे दबाव बढ़ गया। हालांकि डॉलर की तुलना में रुपए के 71 रुपए प्रति डॉलर के नीचे लुढ़कने से स्थानीय बाजार में इसके भाव बढ़े रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.20 डॉलर की गिरावट में 1,289.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 3.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,288.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 15.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।