सम्बंधित जानकारी
- नोटबंदी के बाद की सबसे बड़ी तेजी, सोना 32 हजार के पार
- अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने साबित की अपनी श्रेष्ठता
- जेवराती खरीद की सुस्ती से सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली
- चांदी ने लगाई 1100 रुपए की छलांग, सोना 250 रुपए चढ़ा
- जेवराती मांग में सुस्ती से सोना टूटा, चांदी भी फिसली
वैश्विक स्तर पर मांग से सोना उछला, चांदी में रही गिरावट
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और घरेलू मांग के समर्थन से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए की बढ़त के साथ 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान हालांकि औद्योगिक मांग में आई तेज गिरावट से चांदी 455 रुपए फिसलकर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक बाजार में लंदन का सोना हाजिर 1.90 डॉलर की तेजी में 1,200.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.90 डॉलर चमककर 1,203.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 0.3 फीसदी मजबूत हुआ है जिससे पीली धातु की बढ़त सीमित रही। घरेलू बाजार पर डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट का असर है। (वार्ता)
