सम्बंधित जानकारी
- ग्राहकों को एक्सक्लूसिव लाभ देने के लिए एयरटेल ने लांच किया 'एयरटेल थैंक्स'
- जियो के ग्राहक बढ़े, वोडाफोन-आइडिया को लगा बड़ा झटका
- दूरसंचार विभाग को उम्मीद, अगस्त तक पूरी हो जाएगी 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी
- दूरसंचार कंपनियां सत्यापन के लिए 'आधार' ई केवाईसी का उपयोग बंद करें
- रिलायंस जियो को 681 करोड़ का लाभ, ग्राहकों की संख्या हुई 25 करोड़ के पार
Airtel Telecom Company। एयरटेल का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, कॉल दरें 75 प्रतिशत तक घटाईं
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के वास्ते बांग्लादेश तथा नेपाल के लिए आईएसडी कॉल दरें 75 प्रतिशत तक कम कर दी हैं। कंपनी के ग्राहकों को अब कॉल दरों में कटौती को लेकर कोई विशेष रिचार्ज की जरूरत नहीं है।
एयरटेल ने एक बयान में कहा कि अब बांग्लादेश के लिए कॉल दर केवल 2.99 रुपए प्रति मिनट होगी, जो पहले 12 रुपए प्रति मिनट थी। यह 75 प्रतिशत कटौती को बताता है, वहीं नेपाल के लिए कॉल दर 7.99 रुपए प्रति मिनट होगी, जो पहले 13 रुपए मिनट थी। यह करीब 40 प्रतिशत कटौती को बताता है।
कंपनी ने दावा किया कि फिलहाल एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध आईएसडी कॉल की ये दरें उद्योग में सबसे कम हैं और बांग्लादेश तथा नेपाल में अपने प्रियजनों को कॉल करने के लिए कोई अलग से विशेष रिचार्ज की भी जरूरत नहीं है।
एयरटेल की भारत में ग्राहकों की संख्या 28 करोड़ से अधिक है, हालांकि दूरसंचार नियामक ट्राई के नियमों के अनुसार जनवरी अंत में उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या करीब 34 करोड़ थी। (भाषा)
