सम्बंधित जानकारी
- बुधवार के दिन क्यों करते हैं माता दुर्गा की पूजा, जानिए लाल किताब के 9 उपाय
- Horoscope 2021 : वर्ष 2021 में क्या कह रहे हैं 12 राशियों के सितारे
- मकर संक्रांति सौरवर्ष का खास दिन, जानिए क्या है इसके पीछे का विज्ञान
- Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति के दिन करते हैं विशेष रूप से ये 10 कार्य
- लाल किताब : किस तरह होता है आप पर ग्रह-नक्षत्रों का असर, जानिए
लाल किताब : सूर्य यदि कुंडली के इन भावों में है तो भूलकर भी न करें ये 6 कार्य, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
लाल किताब के अनुसार कुंडली में ग्रहों की कुछ विशेष स्थिति के अनुसार कुछ खास तरह की सावधानियां रखनी होती हैं अन्यथा नुकसन उठाना पड़ता है। कभी कभी यह नुकसान इतना भारी पड़ जाता है कि जीवन में फिर से सबकुछ नए सिरे से प्रारंभ करना होता है। लाल किताब के अनुसार सूर्य कि कुंडली में खाने के अनुसार विशेष स्थिति होने पर कौनसी सावधानियां रखना होती हैं।
लाल किताब के अनुसार कुंडली में सूर्य यदि पंचम, सप्तम, अष्टम और एकादश भाव में है तो कुछ वर्जित कार्य बताएं गए हैं। इन्हें नहीं जानते हैं तो अपनी कुंडली की जांच करके जान लें।
1. सप्तम/अष्टम सूर्य हो तो ताम्बे का और सुबह-शाम को दान नहीं दें।
2. सूर्य बलवान होने पर सूर्य की वस्तुएं सोना, गेहूं, गुड़ व तांबे का दान नहीं दें।
3. सूर्य-चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हो तो शराब व मांस का सेवन न करें।
4. सूर्य पांचवें भाव में है तो संतान को त्रास न दें।
5. पिता, ताऊ और पूर्वज को सम्मान नहीं देता है तो बर्बादी।
6. सूर्य यदि सप्तम भाव में है तो पत्नी से अच्छे संबंध बनाकर रखें।
