1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Shukra grah in eleventh house lal kitab

शुक्र यदि है ग्यारहवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

shukra grah in eleventh house lal kitab
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां ग्यारहवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : माया के चक्कर में घुमता व्यक्ति। मित्र की सहायता से धनार्जन कर लेता है। पुत्र बहुत होते हैं। यह घर शनि और बृहस्पति से प्रभावित होने के कारण इस घर में शुक्र पर दोनों का प्रभाव रहता है। यह घर तीसरे भाव से देखा जाता है जो कि मंगल और बुध का घर है।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. कभी भी किसी पराई स्त्री से संबंध न रखें।
2. मांस और मदिरा का सेवन न करें।
3. झूठ बोलना और झूठी गवाही देने से बचें। 
4. ब्याज का धंधा न करें।
5. ससुराल पक्ष से झगड़ा न करें।
 
क्या करें : 
1. माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
2. दूध में सोने के गरम टुकडे को बुझाकर दूध पीना चाहिए।
3. बुध का उपाय उपयोगी रहेगा।
4. शनिवार को तेल का दान करें।
5. यहां शुक्र मंदा है तो पत्नी के भाइयों से मदद लें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
Mahesh Jayanti 2020 : जानिए भगवान शिव के 10 लाइफ मैनेजमेंट सूत्र