सम्बंधित जानकारी
- बुधवार के दिन श्रीगणेश की पूजा से शनिदेव भी होंगे प्रसन्न, जानिए राज
- देवी दुर्गा की पूजा करने के पहले जान लें देवियों की पहचान
- किसे करना चाहिए बुधवार का व्रत, जानिए 8 खास बातें
- ऐसे रखें बुधवार (Wednesday) का व्रत, मिलेगा विद्या, धन और सेहत का वरदान
- बुधवार के दिन क्यों करते हैं माता दुर्गा की पूजा, जानिए लाल किताब के 9 उपाय
Lal kitab | बुध ग्रह यदि पीड़ा दे रहा है तो करें लाल किताब के 10 उपाय
लाल किताब के अनुसार बुधवार का दिन माता दुर्गा का दिन माना जाता है। बुधवार का ग्रह है बुध और इस ग्रह के दूषित होने से नौकरी, व्यापार, बुद्धि सहित शरीर के कई अंगों पर यह असर पड़ता है। आओ संक्षिप्त में जानते हैं कि लाल किताब अनुसार किस तरह बुध ग्रह के उपाय कर सकते हैं।
1.दुर्गा माता की भक्ति करें। बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें।
2. बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें।
3. बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें।
4. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
5. साबुत हरे मूंग का दान करें।
6. सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें।
7. बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।
8. अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें।
9. ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है।
10. इसके अलागा गणेश मंत्र या दुर्गा माता के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
