सम्बंधित जानकारी
- इमरान की बढ़ीं मुश्किलें, विदेशी चंदा मामले में EC ने भेजा नोटिस
- CoronaVirus Live Updates : कोरोना ने बढ़ाई चिंता, प्रधानमंत्री ने कहा कि सफलता को लापरवाही में न बदलें
- भारतीय वायुसेना का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, ग्रुप कैप्टन गुप्ता शहीद
- अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' ने हासिल की उपलब्धि, यूट्यूब पर हुए 100 करोड़ व्यूज
- अमेजन प्राइम वीडियो की एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नजर उतारने के लिए किस दिन क्या करें, जानिए
कई बार किसी को नजर लग जाती है तो उसकी नजर उतारते हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि हम पर किसी ने कुछ कर दिया है तो उसके लिए सामान्य से उपाय प्रचलित मान्यताओं पर आधारित हैं। हालांकि ऐसा कुछ होता नहीं है कि कोई किसी के लिए कुछ कर देता हो। परंतु फिर भी शंका समाधान हेतु यहां कुछ उपाय बताएं जा रहे हैं, जिसे किसी ज्योतिष के जानकार से पूछकर ही करें।
1. रविवार : रविवार को बर्फी से उतारा करके बर्फी गाय को खिला दें।
2. सोमवार : सोमवार के भी बर्फी के टुकडे से उतारा करके गाय को खिला दें।
3. मंगलवार : मंगल को मोतीचूर के लड्डू से उतारा करके उसे कुत्ते खिला दें।
4. बुधवार : बुधवार को इमरती या मोतीचूर के लड्डू से उतारा करके उसे कुत्ते खिला दें।
5. गुरुवार : बृहस्पतिवार को पांच मिठाइयां एक दोने में रखकर उतारा करके उसमें धूपबत्ती और छोटी इलायची रखकर पीपल के पेड़ की जड़ में पश्चिम दिशा में रखें।
6. शुक्रवार : शुक्रवार को शाम के समय मोतीचूर के लड्डृ से ही उतारा करके उसे कुत्ते को खिला दें।
7. शनिवार : शनिवार को इमरती और मोतीचूर के लड्डू से उतार करके काले कुत्ते को खिला दें।
वैसे यदि आप हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो आप पर किसी भी चीज़ का असर नहीं होता है और ना ही आपको किसी भी प्रकार का उतारा करने की आवश्यकता है।
अगला लेख
