बाल कविता : समय का मूल्य
children
-डॉ. प्रमोद सोनवानी 'पुष्प'
रोज सुबह तड़के उठकर अब,
सैर-सपाटे करना है।
बड़े लगन से मेहनत करके,
सुबह-शाम नित पढ़ना है।।1।।
समय बड़ा अनमोल है जी,
समय का मूल्य समझना है।
बात पुरानी छोड़ो कल की,
अब तो समय पर चलना।।2।।
अगला लेख
