शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. rail accident

हाइकू रचना : रेल हादसा...

rail accident
हाइकू  54
 

 
मौत का पंजा
झपटकर उड़ा
जीवन हंसा।
 
काली थी रात
मौत की बरसात
घुप्प अंधेरा।
 
चीखते जिस्म
लहूलुहान बच्चे
कटे शरीर।
 
जीवन वृत्त
रह गया अधूरा
टूटे सपने।
 
काल कहर
बुझ गईं ज्योतियां
अंधेरे घर।
 
नन्ही-सी बेटी
कब आएंगे पापा
देखती राह।
 
टूटे सहारे
छूटे सब अपने
दर्द के घेरे।
 
टूटती रेलें
मौत की सियासत
लाशों का ढेर।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बाल कहानी : दादाजी का पिद्दू...