1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Happy diwali poems
Written By

दिवाली कविता : दीपावली पर्व पर पढ़ें 6 बेहतरीन छोटी कविताएं

Happy diwali poems
diwali kids poem
 

Happy Diwali 2022 : दीपावली का पर्व बच्चों के लिए सबसे खास त्योहारों में शामिल है। यहां पढ़ें छ: मनोरंजक कविताएं...Poems on Diwali in Hindi
1. दिवाली आई रे  
 
-सोनम बन्देवार
 
दिवाली आई रे
खुशी खूब लाई रे
बंट रही मिठाई रे
गाओ बहन-भाई रे
 

 
2. दिवाली
 
-अंकिता माहोरे

mgid

 
आई दिवाली, आई दिवाली
खुशियों को संग लाई दिवाली

aniview

 
बच्चे आए बड़े भी आए
सबने सुंदर दीप जलाए
 
दीपों से जगमग संसार
एक-दूजे से बढ़ता प्यार
 

 
3. दीप-पंक्तियां
 
-निधि यादव
 
दीपों की सुंदर पंक्ति में,
लगी एक पंक्ति बच्चों की।
 
सुंदर-सुंदर दीप जले थे,
बच्चे भी लग रहे खिले थे। 
 
पूरे घर पर सजी थी माला,
खुशियों का भर गया उजाला
 
जगमग-जगमग जग था सारा,
दिवाली त्योहार है प्यारा। 
 

 
4. दीपों का त्योहार
 
-मयंक सराठे
 
खुशियों की बौछार दिवाली,
जीवन में उपहार दिवाली।
तन-मन घर सब स्वच्छ उजेरे,
दीपों का त्योहार दिवाली।।
 

 
5. रंगोली
  
-पूजा मोहने
 
रंग-बिरंगे रंगों से सजी हैं रंगोली,
हर रंग एक मुस्कान है लगती बड़ी सजीली।
 
आंगन भर जाएं रंगों से, ज्यों लगता प्यारा है,
बचपन में खुशियों का वैसे रंगोंभरा उजारा है।
 

 
6. त्योहार मिलन का
 
- पूनम मोहने
 
दिवाली त्योहार दीप का,
मिलकर दीप जलाएंगे।
सजा रंगोली से आंगन को, 
सबका मन हर्षाएंगे।
 
बम-पटाखे भी फोड़ेंगे,
खूब मिठाई खाएंगे।
दिवाली त्योहार मिलन का,
घर-घर मिलने जाएंगे।
 
साभार- देवपुत्र 


Diwali poems