1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. खाटू श्याम बाबा
  4. khatu-shyam-darshan-5-important-rules-before-visit
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (17:17 IST)

बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन से पहले जरूर जान लें ये 5 जरूरी नियम

khatu shyam mandir
khatu shyam baba: राजस्थान के शेखावाटी के सीकर जिले में रिंगस के पास स्थित स्थित है परमधाम खाटू। यहां विराजित हैं खाटू श्यामजी। खाटू का श्याम मंदिर बहुत ही प्राचीन है। यहां पर प्रतिवर्ष फाल्गुन माह शुक्ल षष्ठी से बारस तक यह मेला लगता है और कार्तिक शुक्ल एकादशी को बाबा की जयंती मनाई जाती है। इस दौरान वहां बहुत भीड़ रहती है। यदि आप भी बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं तो 5 बातों का विशेष ध्यान रखें। 
 

1. रिंगस से जाना होगा पैदल:

आम दिनों को छोड़कर विशेष दिनों में खाटू धाम से 17 किलोमीटर दूर रिंगस में ही चार पहिया वाहनों को रोक लिया जाता है। यहां आपको पैदल यात्रा करना होगी। वैसे भी जत्थेधारी लोग यहां पर खाटू शाम के एक प्राचीन मंदिर से निशान लेकर पैदल ही यात्रा करके खाटू धाम पहुंचते हैं। 

2. दर्शन और आरती का समय:

मंदिर में होने वाली विभिन्न आरतियों (मंगला, श्रृंगार, भोग आदि) का महत्व और उनके पीछे की मान्यताएं क्या हैं यह जरूर जान लें। यदि आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो उसका समय जानकार 1 घंटा पहले ही आपको अपनी निश्‍चित जगह पर पहुंचना होगा।
 

3. मेले की भीड़:

इसी मंदिर परिसर में लगता है बाबा खाटू श्याम का प्रसिद्ध मेला। हिन्दू मास फाल्गुन माह शुक्ल षष्ठी से बारस तक यह मेला चलता है। ग्यारस के दिन मेले का खास दिन रहता है। राजस्थान के सीकर जिले के खाटूधाम में भरने वाले बाबा श्याम के इस वार्षिक मेले में तकरीबन 50-60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहता है। यदि आप विशेष दिनों में जा रहे हैं तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। ज्यादा भीड़ से बचकर रहें। स्पेस वाली जगह पर सुरक्षित यात्रा करें। 

4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:

बाबा के दर्शनों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। संपूर्ण मेला क्षेत्र 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहता है। यात्रीगण मेले में व्यवस्था बनाए रखें। धर्मशाला, होटलों में बिना पहचान पत्र के यात्रियों को नहीं रखा जा सकेगा। मेले के दौरान डीजे, साउण्ड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा। इन सभी का ध्यान रखकर ही आप यात्रा का प्लान बनाएं।
 

5. कैसे पहुंचें:

बाबा श्याम के दर्शन को खाटूधाम आने के सड़क, रेल और वायु मार्ग है। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से देश सहित विदेशों की उड़ाने हैं। जहां से 100 किमी दूरी से टेक्सी के जरिए आया जा सकता है। वहीं जयपुर, रींगस और सीकर रेल मार्ग से जुड़े हुए हैं। दिल्ली से सड़क मार्ग से गुडग़ाव, कोटपूतली, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर से रींगस होते हुए बस व कार से खाटू आया जा सकता है।