सम्बंधित जानकारी
- करवा चौथ और आपकी राशि : इस साल कौन सा Color शुभ है आपके लिए Karwa Chauth Astrology
- Karva Chauth 2021 Date : करवाचौथ पर इस बार 5 साल बाद बना है यह शुभ संयोग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
- karwa chauth 2021 : कब है करवा चौथ? कैसे करें पूजा, जानिए विधि, मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और सामग्री यहां एक साथ
- Karwa Chauth Puja Samagri List : करवाचौथ थाली में सबसे जरूरी 34 चीजें, जानिए पूरी सूची
- Karwa Chauth Vrat Katha In Hindi : करवा चौथ की सरल संपूर्ण व्रत कथा यहां पढ़ें
करवा चौथ पूजन का पाना देखने के लिए क्लिक करें Karva Chauth Webdunia Special
करवा माता का चित्र
क्या होता है करवा? करवा चौथ की पूजा में क्या है करवा का महत्व
1.करवा मिट्टी का एक बर्तन होता है। काली मिट्टी में शक्कर की चासनी मिलाकर उस मिट्टी से तैयार किए गए मिट्टी की वस्तु को करवा कहते हैं।
2. कुछ लोग तांबे के बने करवे लाते हैं। इस तरह दो करवे बनाए जाते हैं।
3. करवा में रक्षासूत्र बांधकर, हल्दी और आटे के सम्मिश्रण से एक स्वस्तिक बनाते हैं।
4. एक करवे में जल तथा दूसरे करवे में दूध भरते हैं और इसमें ताम्बे या चांदी का सिक्का डालते हैं।
5. जब बहू व्रत शुरू करती है, तो सास उसे करवा देती है, उसी तरह बहू भी सास को करवा देती है।
6. पूजा करते समय और कथा सुनते समय दो करवे रखने होते हैं- एक वो जिससे महिलाएं अर्घ्य देती हैं यानी जिसे उनकी सास ने दिया होता है और दूसरा वो जिसमें पानी भरकर बायना देते समय उनकी सास को देती हैं। सास उस पानी को किसी पौधे में डाल देती हैं और अपने पानी वाले लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।
ALSO READ: कार्तिक मास की पौराणिक कथा
