1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. karva chauth par indore me kab niklega chand moon

Karva chauth 2025: करवा चौथ पर इंदौर में कब निकलेगा चांद?

karwa chauth puja vidhi
karva chauth ka chand kab niklega 2025: हिंदू माह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। वर्ष 2025 में करवा चौथा का व्रत 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन इंदौर में कब निकलेगा चांद और क्या रहेगा पूजा और पारण का शुभ मुहूर्त?
 
इंदौर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद चंद्रोदय: रा‍त्रि 08 बजकर 34 मिनट पर चांद निकलेगा।
इंदौर टाइम के अनुसार करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम को 06:06 से 07:19 बजे के बीच रहेगा।
इंदौर टाइम के अनुसार करवा चौथ व्रत पारण समय- रात्रि 08:34 बजे के बाद कभी भी।
 
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 09 अक्टूबर 2025 को रात्रि 10:54 बजे से।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 10 अक्टूबर 2025 को शाम 07:38 बजे तक।
 
करवा चौथा दिन की पूजा के शुभ मुहूर्त:- 
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:50 से 12:37 के बीच।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:11 से 02:58 के बीच।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:06 से 06:30 के बीच। 
 
करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पूर्व ही उठकर स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहन लें तथा श्रृंगार भी कर लें। स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें। व्रत के दिन निर्जला रहे यानि जलपान ना करें। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करें। पारण के पहले चंद्रमा को अर्घ्‍य दें। करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय इन बातों का ध्यान रखें। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आटे का दीपक जलाएं। उस दीपक को अपनी छलनी की ओट में रखें। करवे से चंद्रमा को अर्घ्य दें। कलश में चांदी का सिक्का और चावल के दाने डालकर अर्घ्य दें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें