1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Importance Of Chhalni

Karwa chauth 2019 : करवा चौथ पर चंद्रमा को छलनी से क्यों देखती हैं महिलाएं। Karva Chauth Importance

17 oct 2019 karwa chauth
करवा चौथ पर चांदनी रात के बीच चांद को देखने से आपका प्यार और पति की उम्र दोनों बढ़ती है। इस दिन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। वह अपने पति के दिल पर राज करने के लिए इस दिन अलग ही अंदाज में सजती-संवरती हैं। पति भी इस दिन घर जल्दी आने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।
 
क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ के इस पावन अवसर पर छलनी से चांद को देखने के बाद पति को क्यों देखा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं छलनी के पीछे इस राज के बारे में, जो शायद अब तक किसी को भी नहीं पता है।
 



करवा चौथ की कथा के अनुसार एक बार किसी बहन को उसके भाइयों ने स्नेहवश भोजन करवाने के लिए छल से चांद की बजाय छलनी की ओट में दीपक दिखाकर भोजन करवा दिया था, जिससे उसका व्रत भंग हो गया।
 
 
इसके बाद उसने पूरे साल चतुर्थी का व्रत किया। दोबारा करवा चौथ आने पर उसने विधिपूर्वक व्रत किया और उसे सौभाग्य की प्राप्ति हुई। इसलिए कोई छल से उनका व्रत भंग न कर दें इसलिए छलनी के जरिए बहुत ही बारीकी से चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है।
 
वहीं छलनी से चांद को देखने के बाद पति को देखने से उसकी उम्र लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।