सम्बंधित जानकारी
- ‘सुसाइड नोट’ मजाक को लेकर राहुल, प्रियंका ने पीएम मोदी को घेरा, आखिर क्या बोल गए मोदी
- कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
- कर्नाटक चुनाव: बेंगलुरू में क्यों दम तोड़ रहा है भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ का सपना?
- वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 35 साल पहले बनी शताब्दी एक्सप्रेस की स्पीड से सिर्फ 10 किमी ज्यादा, ऐसे हो रही तुलना, वायरल हुआ मैसेज
- Karnataka Elections: कांग्रेस ने लगाया शाह पर धमकी देने का आरोप, कहा- निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाएंगे मामला
जहरीले सांप जैसे हैं मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान
Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि वे जहरीले सांप जैसे हैं, अगर आप जहर चखेंगे तो मर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। आप सोचेंगे कि जहर है या नहीं। लेकिन चख लिया तो मर जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल मच गया।
खरगे के बयान पर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रुमख अमित मालवीय ने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कह रहे हैं। सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती जा रही है। हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और इसे जानती है।
मामले पर सफाई देते हुए खरगे ने कहा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी को नहीं भाजपा को जहरीले सांप जैसा बताया।Now Congress Presidnet Kharge calls Prime Minister Modi poisonous snake…
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2023
What started with Sonia Gandhis maut ka saudagar, and we know how it ended, the Congress continues to plummet to new depths.
The desperation shows Congress is losing ground in Karnataka and knows it. pic.twitter.com/75FECizSOW
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। ऐसे में खरगे का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
