सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, कहा भाजपा में नहीं मिल रहा सम्मान
- मोदी जी! काम के बारे में चर्चा कीजिए, खुद के बारे में नहीं : राहुल गांधी
- भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बोले कमलनाथ, सरकार आने पर मजदूर दिवस पर होगी छुट्टी
- छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल
- Karnataka Elections : मैसूर में PM मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान गाड़ी की तरफ फेंका गया मोबाइल
कर्नाटक में कांग्रेस का क्राय पीएम, पे सीएम अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल
congress cry PM, pay CM : कर्नाटक (Karnataka assembly election) में कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर हमला करते हुए क्राय पीएम, पे सीएम अभियान शुरू किया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
कर्नाटक में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस में वार पलटवार दौर चल रहा है। दोनों ही दल अपने घोषणापत्र जारी कर चुके हैं। इस बीच कांग्रेस के क्राय पीएम, पे सीएम अभियान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
कांग्रेस पिछले एक साल से कर्नाटक की भाजपा सरकार पर 40 फीसदी कमीशन का आरोप लगा रही है। ऐसे ही एक मामले में उसके मंत्री ईश्वरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा था। इस बीच पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस में 85 फीसदी भ्रष्टाचार की बात कही। यानी अगर भाजपा पर 40 फीसदी करप्शन का आरोप है तो कांग्रेस पर 85 फीसदी का आरोप पीएम मोदी ने लगा दिया।CryPM is using
— Krishna Allavaru (@Allavaru) May 1, 2023
the VICTIM CARD
to protect PayCM..#KarnatakaElection2023 pic.twitter.com/IgniF4NNu5
राहुल गांधी ने भी एक चुनावी सभा में कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप कर्नाटक आ कर सिर्फ अपनी बात करते हो! खुद पर हुए आक्रमण की गिनती करते हो! PayCM और 40% कमीशन पर बात क्यों नहीं करते? कर्नाटक का चुनाव 6.5 करोड़ लोगों के भविष्य के बारे में है या आपके बारे में?
इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया कि 40 फीसदी करप्शन का आरोप इसलिए सही माना जाए, क्योंकि कांग्रेस में 85 फीसदी करप्शन है। हालांकि कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें प्रियंका ने कहा कि मैंने पहली बार किसी पीएम को इस तरह रोते देखा कि उसे 91 बार गालियां दी गईं। उस पीएम के पास जनता की समस्याओं की लिस्ट नहीं है, बल्कि किसने उन्हें कितनी बार गाली दी, इसकी सूची है।प्रधानमंत्री जी, आप कर्नाटक आ कर सिर्फ़ अपनी बात करते हो! खुद पर हुए आक्रमण की गिनती करते हो!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2023
PayCM और 40% कमीशन पर बात क्यों नहीं करते?
कर्नाटक का चुनाव 6.5 करोड़ लोगों के भविष्य के बारे में है या आपके बारे में? pic.twitter.com/soSoXiAkft
