सम्बंधित जानकारी
- कृष्ण का नाम 'कृष्ण' क्यों और किसने रखा, पौराणिक कथा पढ़कर हैरान रह जाएंगे
- Janmashtami festival 2019 : आज है जन्माष्टमी, यह 10 चीजें खरीदने से होंगे कान्हा प्रसन्न
- भारत के किस राज्य में श्री कृष्ण को किस नाम से पुकारा जाता है, जानिए
- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2019 : कब है जन्माष्टमी, 23 या 24 अगस्त?
- Janmashtami 2019 : 23 अगस्त को ऐसे मनाएं पौराणिक रीति से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए कान्हा के 21 सच्चे मित्रों के नाम
आज (23 August 2019) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। योगेश्वर भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव। भगवान कृष्ण का चरित्र उनकी नटखट बाल लीलाओं के बिना अधूरा है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में उनके सखाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन क्या आप श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के नाम जानते हैं! यदि नहीं तो आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
श्रीमद् भागवत्, भक्तमाल आदि ग्रन्थों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं का उल्लेख मिलता है जो ब्रज में उनकी बाल लीलाओं में सहयोगी थे। भगवान कृष्ण के बाल सखाओं के नाम हैं-
1. मधुमंगल 2. सुबाहु 3. सुबल 4. भद्र 5. सुभद्र 6. मणिभद्र 7. भोज 8. तोककृष्ण 9. वरूथप 10. श्रीदामा 11. सुदामा 12. मधुकंड 13. अर्जुन 14. विशाल 15. रसाल 16. मकरन्द 17. सदानन्द 18. चन्द्रहास 19. बकुल 20. शारद 21. बुद्धिप्रकाश आदि।
इन सब सखाओं में मधुमंगल, श्रीदामा व सुदामा से भगवान श्रीकृष्ण का अनन्य प्रेम व लगाव था।
- ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
