1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. Arthik tangi door karne ke upay

जन्माष्टमी पर कर लिए ये 5 उपाय तो हो जाएगी आर्थिक तंगी दूर

arthik tangi door karne ke upay
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि इस विशेष दिन आर्थिक तंगी दूर करने और कर्ज से मुक्त होने के उपाय।
 
 
1. पहला उपाय : यदि घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी है तो जन्माष्टमी के दिन शंख में दूध भरकर बालकृष्णजी को अर्पित करें। जिससे आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।
 
2. दूसरा उपाय : आर्थिक तंगी दूर करने के लिए जन्माष्टमी पर दिन में आप गाय और बछड़े की सुंदर सी मूर्ति लाकर उसे घर में उचित जगह पर स्थापित करें। इससे धीरे धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
3. तीसरा उपाय : जन्माष्टमी के दिन प्रात: स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्री कृष्ण जी को वैजयंती के फूलों की माला अर्पण करें। वैजयंती के फूल नहीं मिले तो पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आर्थिक संकट दूर होगा।
 
4. चौथा उपाय : यदि आप कर्ज के तले दबे हुए हैं तो जन्माष्टमी के दिन शाम को ओम नमः वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी परिक्रमा करें। इससे आपको कर्ज से मु्क्ति मिल जाएगी।
 
5. पांचवां उपाय : जन्माष्टमी के दिन बालकृष्ण को मेवा मिश्रित साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाएं उसमें चीनी की जगह मिश्री डालें इसके साथ ही सफेद मिठाई भी अर्पित करें। इससे श्रीकृष्‍णजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
अगला लेख
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पढ़ें श्रीकृष्‍ण के एक हजार नाम