सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
- Jammu and Kashmir: ब्रेक फेल होने पर चलती बस से कूदने पर 10 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल
- डोडा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
- जम्मू से वैष्णोदेवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, तीर्थयात्रियों को होगी काफी सहूलियत
- चमलियाल मेले में 7वीं बार शिरकत नहीं करेंगे पाकिस्तानी रेंजर, फिर रहेगी रौनक फीकी
राजौरी के मंजाकोट में आर्मी पोस्ट पर आतंकी हमला
terrorist attack on army post : जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में एक आर्मी पोस्ट पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकवादियों की तलाश के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ALSO READ: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भाग गए।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों कुलगाम में 2 मुठभेड़ों में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में 2 जवान शहीद हो गए। दोनों स्थानों पर मुठभेड़ जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
