1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. ganderbal encounter jammu kashmir terrorist killed operation ongoing

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़: गंदरबल के जंगल में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

encounter in jammu kashmir
जम्मू और कश्मीर के गंदरबल जिले के अरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
 
माइक्रो-ब्लागिंग प्लेटफार्म एक्‍स पर सेना की चिनार कोर ने लिखा है कि 31 मार्च की रात को, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से फिर से व्यवस्थित किया गया। हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। पोस्‍ट में आगे कहा गया है कि ऑपरेशन जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
 
तलाशी के दौरान, छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने आगे बताया कि अंधेरे के कारण आपरेशन रोक दिया गया था और आज सुबह रोशनी की पहली किरण के साथ इसे फिर से शुरू किया गया।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: ईरान युद्ध में UAE की एंट्री, हार्मुज को बलपूर्वक खुलवाना चाहता है