सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम
- बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट
- ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ
- पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान
- ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा
पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
Poonch news in hindi : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सेना के जवानों ने रोका और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।
अधिकारियों ने बताया कि सतर्क जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि पुंछ सेक्टर के जनरल इलाके में बाड़ के पास सैनिकों ने 2 संदिग्धों की गतिविधि देखी है। इस बीच गोलीबारी भी हुई। आतंकियों के तलाश के लिए सैन्य ऑपरेशन जारी है।#WhiteKnightCorps
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) July 30, 2025
Contact with #Terrorists
Suspected movement of two individuals was observed by own troops along the fence in gen area of #Poonch Sector. Gunfire exchanged. Operation under progress.@adgpi@NorthernComd_IA
edited by : Nrapendra Gupta
