सम्बंधित जानकारी
- Google Maps का Immersive View फीचर, अब नए शहर में आपके सफर को बनाएगा आसान
- मध्यप्रदेश में Reliance Jio True 5G का और हुआ विस्तार, रतलाम, रीवा, सागर और छिंदवाड़ा में सेवा लॉन्च
- Twitter Blue प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, जानिए इसके 10 फीचर्स
- Twitter Blue Tick : भारत में लॉन्च हुआ Twitter Blue सब्सक्रिप्शन, 900 रुपए प्रतिमाह है कीमत
- ChatGPT के उपयोग पर भारत की बड़ी Universities ने लगाया बैन, जानिए क्यों उठाया कदम?
Velocity ने लांच किया भारत का पहला AI असिस्टेंट Lexi
भारतीय कंपनी वेलोसिटी (Velocity) ने हाल ही में AI पॉवर्ड ई-कामर्स अस्सिटेंट लेक्सी (Lexi) को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला ChatGPT इंटिग्रेटेड AI चेटबोट टूल है। वेलोसिटी कंपनी के सीईओ एवं को-फाउंडर अभिरूप मेधेकर ने अपने ऑफिसियल ब्लॉग के जरिए इसकी सूचना दी है।
अभिरूप के मुताबिक वेलोसिटी ने लेक्सी को कंपनी के बिजनेस एनालिटिक्स टूल इनसाइट्स (Insight) के साथ जोड़ा गया है। इसकी मदद से कई ब्रैंड्स बिजनेस से जुड़े फैसले आसानी से ले सकते हैं।
वेलोसिटी ने इनसाइट्स को देश का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म बताया है। जिस भी ब्रैंड के द्वारा इनसाइट्स का उपयोग किया जाएगा, उन्हें प्रतिदिन व्हाट्सएप के जरिए एक बिजनस रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एआई बोट को व्हाट्सएप इंटरफेस के जरिए जोड़ा गया है। अब एआई के जरिए बिजनेस के निर्णय बिना किसी प्रतिरोध के बातचीत की शैली में ले सकते हैं।
दूसरी ओर ChatGPT एक आसानी से प्रयोग किए जाने वाला इंटेलिजेंस टूल है। इसके माध्यम से यूजर्स द्वारा सर्च किए गए प्रश्नों और विषयों के उपयुक्त जवाब मिलते हैं। यह AI चेटबोट बिलकुल एक मनुष्य की तरह ही जवाब देता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे यह वास्तविक बातचीत की नकल कर सकता है।
ओपन एआई कंपनी द्वारा निर्मित ChatGPT इतना एडवांस है कि पिछले संवाद में जो कुछ भी बातचीत या आइडियाज के बारे में चर्चा हुइ है उन्हें समझा सकता है। इतना ही नहीं कहीं गलती होने पर यह माफी भी मांगता है। दरअसल, लेक्सी का दायरा सीमित है, जबकि चैटजीपीटी का क्षेत्र काफी बड़ा है।
