1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Jio services down in india

रिलायंस जियो की सर्विस ठप, देशभर में लोग परेशान

reliance jio
Jio down : रिलायंस जियो की सर्विस ठप होने से मंगलवार को दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत देशभर में मोबाइल यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर यूजर्स के मोबाइल में सिग्नल नहीं आ रहे हैं।
 
रिलायंस जियो की वेबसाइट भी सही तरह से काम नहीं कर रही और न ही यूजर्स जियो ऐप को एक्सेस कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर पर 12 बजे के करीब 10 हजार से अधिक शिकायतें हैं।
 
जियो की सर्विस डाउन होने की शिकायत देशभर से यूजर्स कर रहे हैं। कई लोगों ने मोबाइल इंटरनेट के ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की है तो कई लोगों को ठीक तरह से सिग्नल नहीं मिल रहा है। जियो फाइबर भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है।  
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जियो डाउन ट्रेंड कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर मीम शेयर कर रहे हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है