सम्बंधित जानकारी
- BSNL ने कैसे बढ़ाई Airtel और Jio की टेंशन, 17 साल बाद बड़ा धमाका
- OpenAI खरीदने पर बढ़ी खींचतान, Elon Musk वापस ले सकते हैं प्रपोजल, पर रखी एक शर्त
- Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी
- Spam Calls पर TRAI का कड़ा एक्शन, यूजर्स पर कितना असर
- Airtel ने Nokia और Qualcomm के साथ मिलाया हाथ, यूजर्स को ऐसे होगा फायदा
Reliance Jio ने smart TV के लिए भारत का पहला ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया
इसका उद्देश्य टीवी ओईएम (TV OEMs) (मूल उपकरण विनिर्माताओं) को सस्ती कीमतों पर बेहतर और आकर्षक अनुभव देने का अवसर प्रदान करना है।
Reliance Jio's JioTele OS: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मंगलवार को स्मार्ट टीवी के लिए देश का पहला ऑपरेटिंग सिस्टम- जियोटेली ओएस (JioTele OS) पेश किया। जियोटेली स्मार्ट टीवी की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य टीवी ओईएम (TV OEMs) (मूल उपकरण विनिर्माताओं) को सस्ती कीमतों पर बेहतर और आकर्षक अनुभव देने का अवसर प्रदान करना है।ALSO READ: Reliance Jio, Airtel ने फोन पर केवल बातचीत, एसएमएस के लिए प्रीपेड प्लान पेश किए
21 फरवरी, 2025 से बाजार में उपलब्ध होंगे : जियो ने कहा कि इसे इस तरह से तैयार किया गया है ताकि यह भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन का अनुभव पूरी तरह से बदल सके और बेहतर बना सके। जियोटेली ओएस से चलने वाले स्मार्ट टीवी सेट 21 फरवरी, 2025 से बाजार में उपलब्ध होंगे। ये टीवी थॉमसन, कोडक, बीपीएल और जेवीसी जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ पेश हो रहे हैं।(भाषा)ALSO READ: आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान, जामनगर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेगी Reliance
Edited by: Ravindra Gupta
