सम्बंधित जानकारी
- Jio ला रही है सस्ता 5G स्मार्टफोन, 3000 से कम हो सकती है कीमत
- itel का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लांच, मिलेंगे Jio के ऑफर के फायदे
- Jiophone: बिना रिचार्ज 300 मिनट आउटगोइंग कॉल मुफ्त, रिचार्ज पर एक के साथ दूसरा प्लान Free
- JIO ने फरवरी में जोड़े 42 लाख नए ग्राहक
- रिलायंस जियो समुद्री दूरसंचार-केबल नेटवर्क बिछाने में जुटी, भारत समेत दुनिया में फैलाएगी इंटरनेट का जाल
Jio ने ओडिशा में 20 मेगाहर्ट्ज का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम लगाया, 22 सर्कलों में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल का अधिकार किया हासिल | RelianceJio
भुवनेश्वर। ओडिशा में अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए रिलायंस जियो ने यहां 20 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम लगाया है। कंपनी ने इस स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण हालिया नीलामी में किया था। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. (आरजेआईएल) ने मार्च में घोषणा की थी कि उसने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित नीलामी में सभी 22 सर्कलों में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल का अधिकार हासिल किया है।
कंपनी ने इस दौरान 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। ओडिशा में जियो ने 20 मेगाहर्ट्ज का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। इनमें से 5 मेगाहर्ट्ज 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में, 5 मेगाहर्ट्ज 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड और 10 मेगाहर्ट्ज का अधिग्रहण 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में किया था।
जियो ने राज्य में 10,000 से अधिक नेटवर्क साइटों पर तीनों स्पेक्ट्रम का प्रयोग शुरू किया है। इसके साथ ही ओडिशा में जियो के पास 60 मेगाहर्ट्ज बैंडविड्थ उपलब्ध हो गई है। राज्य में जियो के 1.4 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। राज्य में सकल राजस्व में जियो का 50 प्रतिशत हिस्सा है। राज्य में 4जी टॉवरों की बढ़ती मांग के बीच जियो नेटवर्क को बढ़ा रही है। (भाषा)
