सम्बंधित जानकारी
- क्या भारत में TikTok पर से प्रतिबंध हट गया है? सरकार की सफाई
- अगर आपकी प्राइवेट फोटो या वीडियो बिना इजाजत इंटरनेट पर वायरल हो जाए तो तुरंत हटवाने के लिए करें ये काम
- TikTok अमेरिका में अभी बंद नहीं होगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी नई डेडलाइन
- मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ा, वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहने का है मामला
- इस्लामाबाद में सनसनी: TikTok स्टार सना यूसुफ की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या
क्या TikTok की 5 साल बाद भारत में हो रही है इंट्री, चाइनीज एप को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों मचा है तहलका
5 साल पहले भारत सरकार ने TikTok पर बैन लगा दिया था। अब इस चाइनीज एप को लेकर नई खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वो टिकटॉक की वेबसाइट को भारत में एक्सेस कर पा रहे हैं। हालांकि प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर टिकटॉक ऐप भारतीय यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। 29 जून, 2020 को भारत सरकार ने TikTok समेत 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया था।
TikTok शॉट वीडियो क्रिएटर्स का पसंदीदा ऐप था। हालांकि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस का भारत में वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे टिकटॉक की वेबसाइट को खोल पाए, हालांकि कई लोगों ने कहा कि उनके लिए वेबसाइट अब भी नहीं खुल रही।
5 साल पहले जून 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अन्य लोकप्रिय चीनी ऐप्स के साथ-साथ TikTok पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। देश में Shareit, Mi Video Call, Club Factory और Cam Scanner सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केंद्र ने TikTok और अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताया था।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने अपने बयान में कहा था कि ये ऐप्स "ऐसी गतिविधियों में लिप्त थे जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं।
इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। यही बात कई यूजर्स ने भी कही, जिससे साफ है कि वेबसाइट ने भारत में अपनी सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं की हैं। फिर भी, वेबसाइट के आंशिक रूप से खुलने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। Edited by : Sudhir Sharma
