सम्बंधित जानकारी
- Corona महामारी ने तोड़ी लक्जरी कार बाजार की कमर, 5-7 साल पीछे धकेला
- 600 वैज्ञानिकों ने मांगे गोबर की चिप से मोबाइल फोन रैडिएशन कम होने के दावे के सबूत
- खुलासा: ‘मोबाइल स्क्रीन’ और ‘नोट’ पर इतने दिनों तक जिंदा रहता है कोरोनावायरस
- उज्जैन पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु 'निर्भया मोबाइल' प्रारंभ
- खराब नेटवर्क की वजह से बच्चों को पेड़ों पर चढ़कर लेना पड़ रही थी ऑनलाइन क्लासेस, सोनू सूद ने किया यह काम
ई-कॉमर्स वेबसाइट से ICAR के अधिकारी ने मंगवाया था स्मार्टफोन, डिब्बा खोला और फिर...
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक अधिकारी ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन की बजाए साबुन भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 के रहने वाले सोहनलाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक वेबसाइट से 19 अक्टूबर को मोबाइल फोन मंगवाया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर को मोबाइल का डिब्बा पहुंचाया गया, जिसके अंदर साबुन था। डिलीवरी देने आए युवक ने लाल को डिब्बा दिया और तुरंत वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)
