Thu, 18 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Google Voice Feature Technology Company

गूगल वॉयस फीचर में जुड़ी ये भारतीय भाषाएं

Google Voice Feature
नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही ऑनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी।
 
अब तक गूगल की यह वॉयस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिन्दी में ही उपलब्ध थी। कंपनी ने इसमें गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु व उर्दू सहित आठ नई भाषाओं को भी शामिल कर लिया है। गूगल के प्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक डान वान इश ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड तथा गूगल एप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे। यानी उन्हें अपनी इच्छित सर्च को लिखना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वॉयस यानी आवाज आधारित सर्च फीचर के लिए उपयोक्ता को गूगल एप की वॉयस सैटिंग मीनू में अपनी भाषा तय करनी होगी।
 
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अब हम 119 भाषाओं में वॉयस सर्च का समर्थन कर रहे हैं। आज हम इस फीचर में 30 नई भाषाओं को जोड़ रहे हैं जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
लालकिले से चौथी बार करेंगे देश को संबोधित करेंगे नरेन्द्र मोदी