शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. discount on xiaomi smartphones
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (17:25 IST)

इतने सस्ते मिल रहे हैं Xiaomi के ये धमाकेदार स्मार्टफोन, ऑफर में भी मिल रही है छूट

इतने सस्ते मिल रहे हैं Xiaomi के ये धमाकेदार स्मार्टफोन, ऑफर में भी मिल रही है छूट - discount on xiaomi smartphones
अगर आप स्मार्ट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय है। Xiaomi प्रमोशनल ऑफर के तहत अपने कई स्मार्ट फोन सस्ते में बेच रही है। इनमें Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 जैसे स्मार्ट फोन शामिल है। Xiaomi की यह सेल 28 फरवरी तक चलेगी। इसके अलावा इन फोन पर कई ऑफर्स भी मिलेंगे।
 
इस सेल में Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी वेरिएंट को 11,999 में खरीदा जा सकता है। आमतौर पर इसकी कीमत 13,999 रुपए से कम होगी।। 15,999 रुपए में बिकने वाले 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 6 प्रो पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
 
Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी रैम वर्ज़न को 10,999 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपए में उपलब्ध है। इस फोन के 4 जीबी और 6 जीबी रम वेरिएंट क्रमशः 12,999 रुपए और 13,999 रुपए है। Redmi Note 5 Pro प्रो पर दी जा रही यह 2,000 रुपए की छूट हर वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
शाओमी की सेल में Redmi Y2 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपए में बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ, इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपए में बिक रहा है। Xiaomi अपने Redmi Y2 की मौज़ूदा कीमत पर 1,000 रुपए की छूट दे रही है। हालांकि इन दामों पर कंपनी के नियम और शर्तें लागू हैं।
ये भी पढ़ें
कौन हैं पायलट अभिनंदन वर्धमान जिन्हें पकड़ने का दावा पाकिस्तान ने किया है?