एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत
एपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। पासपोर्ट के आकार के इस फोन में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले, A20 प्रो चिपसेट और टाइटेनियम बिल्ड मिलता है। जानिए कीमत और सभी फीचर्स। ALSO READ: Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार
भारत में क्या है कीमत?
iPhone Duo 2,99,900 रुपए का है। यह मोबाइल के 256GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। आईफोन डुओ को 512GB मेमोरी के साथ 3,24,900 रुपए में लॉन्च किया गया है। 1TB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 3,74,900 रुपए और 2TB मेमोरी वाले फोन की कीमत 4,49,900 रुपए है। इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
From iPhone Duo, iPhone 18 Pro, and iPhone 18 Pro Max to Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4, and AirPods 5… here's a look at all of the latest announcements dropping today! #AppleEvent pic.twitter.com/YvswtNEA7m
— Tim Cook (@tim_cook) September 9, 2026
क्या है iPhone Duo में खास?
एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ में भी वही पावरफुल A20 प्रो चिपसेट दिया है, जो आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को पावर देता है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे वर्सटाइल आईफोन करार दिया है। आईफोन डुओ में 7.6 इंच का सुपर रेटीना XDR मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो आईफोन 18 प्रो मैक्स से 50% और आईफोन 18 प्रो से 80% बड़ा है। बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है, जो आईफोन 18 प्रो जितना ही स्क्रीन एरिया देता है। कंपनी के मुताबिक, इस साल के अंत तक इसके दोनों डिस्प्ले के लिए 'एप्पल पेंसिल' का सपोर्ट भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे नोट्स बनाना और स्केचिंग करना काफी आसान हो जाएगा।
इसमें कंपनी ने एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। एपल ने iOS 27 को इसके लिए रिडिजाइन किया है। इसमें मूविंग कंट्रोल दिए गए हैं। Home Screen में डॉक वर्टिकल दिया गया है। इसके साथ स्टेटस बार दिया गया है। Apps और कंटेंट स्मूथली आउटर और इनर डिस्प्ले में स्विच करती है।iPhone Duo
— John Ternus (@johnternus) September 9, 2026
iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max
Apple Watch Series 12 and Apple Watch Ultra 4
AirPods 5
… and Joz pic.twitter.com/TWj3GjDSmk
बंद होने पर पासपोर्ट का साइज
इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी। एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। iPhone Duo में यूजर्स दो डिस्प्ले के बीच सीमलेस ट्रांजिशन कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अनफोल्ड होने पर यह अब तक का उसका सबसे स्लिम आईफोन है। कैमरा बंप डिजाइन दिया गया है, जिससे कंपनी इसके अंदर बड़ा बैटरी पैक दे पाई है।

