सम्बंधित जानकारी
- कुलदीप यादव ने घायल घुटने की कराई सर्जरी, ट्विटर पर किया फोटो अपलोड
- मॉर्गन ने की थी अश्विन से स्लेजिंग, कोलकाता के कप्तान को 0 पर आउट कर ऐसे उछले दिल्ली के स्पिनर (वीडियो)
- सुनील नारायन के ऑलराउंड प्रदर्शन से कोलकाता ने की 3 विकेट से दिल्ली फतह
- गेंद से वैंकटेश अय्यर ने किया कमाल, दिल्ली कैपिटल्स को रोका 127 रनों पर
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया
अश्विन ने मॉर्गन और साउदी को लताड़ा, कहा मुझे मत सिखाओ नैतिकता का पाठ
आईपीएल के मैच में अतिरिक्त रन को लेकर मैदान पर विवाद के बाद भड़के रविचंद्रन अश्विन ने गुरूवार को इयोन मोर्गन और टिम साउदी से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें नैतिकता का पाठ पढाने से बाज आने के लिये कहा।
अश्विन ने सिलसिलेवार ट्वीट करके साफ तौर पर कहा कि अगर दोबारा गेंद बल्लेबाज से टकराकर जायेगी तो वह फिर रन लेंगे।उन्होंने कहा , मैने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा। उस समय मैने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ को लगी है। यदि देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है। मोर्गन के अनुसार मैने नियमों का पालन नहीं किया लेकिन यह गलत है।
उन्होंने कहा ,मैने लड़ाई नहीं की बल्कि अपना बचाव किया। मेरे शिक्षकों और माता पिता ने मुझे यही सिखाया है और अपने बच्चों को भी आप खुद के लिये खड़े होना सिखाइये।
उन्होंने कहा , मोर्गन और साउदी अपने अनुसार नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है।
अश्विन ने कहा , मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा । मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो । इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेलभावना मेरी समझ में आती है ।
इस वाक्ये के बाद रविचंद्रन अश्विन से कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयॉन मॉर्गन की दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में बहस हुई। जब कोलकाता के लिए डेब्यू करने वाले टिम साउदी ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन का विकेट ले लिया था।अश्विन के आउट होने पर तेज गेंदबाज साउदी ने कहा , बेईमानी करने पर यही होता है।
रविचंद्रन अश्विन 8 गेंद में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर पवैलियन जा ही रहे थे कि कोलकाता के कप्तान इयॉन मॉर्गन और कोलकाता के कुछ खिलाड़ियों से उनकी बहस हो गई थी। अश्विन आगे बढ़े लेकिन दिनेश कार्तिक ने उनको बीच में ही रोक दिया।
रविचंद्रन अश्विन ने कमाल तब दिखाया जब इयॉन मॉर्गन बल्लेबाजी करने के लिए आए। अश्विन ने कोलकाता के कप्तान को 0 के स्कोर पर स्लिप्स में तैनात ललित यादव के हाथो कैच आउट करवा दिया।
इस विकेट का जश्न अश्विन ने खासे उत्साह के साथ मनाया। आमतौर पर अश्विन काफी ठंडे दिमाग के क्रिकेटर माने जाते हैं लेकिन इस मौके पर वह अपने जोश को काबू में नहीं रख सके।
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार को आईपीएल के मैच के दौरान डीप से राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दूसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत से टकराकर निकल गई जिस पर अश्विन ने अतिरिक्त रन लेने का प्रयास किया।इस पर मोर्गन और अश्विन की बहस भी हो गई थी।1. I turned to run the moment I saw the fielder throw and dint know the ball had hit Rishabh.
— Mask up and take your vaccine (@ashwinravi99) September 30, 2021
2. Will I run if I see it!?
Of course I will and I am allowed to.
3. Am I a disgrace like Morgan said I was?
Of course NOT.
4. Did I fight?
No, I stood up for myself and thats what my teachers and parents taught me to do and pls teach your children to stand up for themselves.
In Morgan or Southees world of cricket they can choose and stick to what they believe is right or wrong but do not have the
— Mask up and take your vaccine (@ashwinravi99) September 30, 2021मोर्गन ने अश्विन पर खेलभावना का पालन नहीं करने का आरोप लगाया जबकि एमसीसी के नियमों के तहत बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद जाने के बाद रन लेना अवैध नहीं है।विश्व कप 2019 फाइनल में भी बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर गेंद गई थी तो इंग्लैंड को चार रन मिले थे जिसे अंपायरों ने ओवरथ्रो करार दिया और इंग्लैंड ने मैच जीता था।
अश्विन ने सिलसिलेवार ट्वीट करके साफ तौर पर कहा कि अगर दोबारा गेंद बल्लेबाज से टकराकर जायेगी तो वह फिर रन लेंगे।उन्होंने कहा , मैने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा। उस समय मैने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ को लगी है। यदि देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है। मोर्गन के अनुसार मैने नियमों का पालन नहीं किया लेकिन यह गलत है।
उन्होंने कहा , मोर्गन और साउदी अपने अनुसार नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है।
अश्विन ने कहा , मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा । मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो । इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेलभावना मेरी समझ में आती है ।
इस वाक्ये के बाद रविचंद्रन अश्विन से कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयॉन मॉर्गन की दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में बहस हुई। जब कोलकाता के लिए डेब्यू करने वाले टिम साउदी ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन का विकेट ले लिया था।अश्विन के आउट होने पर तेज गेंदबाज साउदी ने कहा , बेईमानी करने पर यही होता है।
रविचंद्रन अश्विन 8 गेंद में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर पवैलियन जा ही रहे थे कि कोलकाता के कप्तान इयॉन मॉर्गन और कोलकाता के कुछ खिलाड़ियों से उनकी बहस हो गई थी। अश्विन आगे बढ़े लेकिन दिनेश कार्तिक ने उनको बीच में ही रोक दिया।
मैदान पर उलझने के बाद रविचंद्रन अश्विन अपमान का घूंट पीकर पवैलियन लौट गए। लेकिन ठान लिया कि इस बात को इस ही मैच में खत्म करके रहेंगे।Ashwin se panga
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) September 28, 2021
Ab to hum hi jeetenge
CMONNNNNNNNNN DELHI #DelhiCapitals #KKRvsDC #DCVSKKR #IPL2021 pic.twitter.com/miCBnwZ7R6
इस विकेट का जश्न अश्विन ने खासे उत्साह के साथ मनाया। आमतौर पर अश्विन काफी ठंडे दिमाग के क्रिकेटर माने जाते हैं लेकिन इस मौके पर वह अपने जोश को काबू में नहीं रख सके।