सम्बंधित जानकारी
- जानिए, IPL चैम्पियन बनने पर मुंबई और उपविजेता चेन्नई को कितने करोड़ रुपए मिले
- IPL फाइनल मैच के तीन 'टर्निंग पाइंट'
- चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराकर मुंबई इंडियंस 7 साल में चौथी बार IPL चैम्पियन
- IPL के फाइनल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच के हाईलाइट्स
- मैथ्यू हेडन ने कहा, महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट में एक 'युग' की तरह
शुभमान गिल को आईपीएल में अतिरिक्त कोशिश करने का लाभ नहीं मिला
मुंबई। आईपीएल में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुनकर 10 लाख रुपए का पुरस्कार पाने वाले शुभमान गिल ने इस सत्र को खुद के लिए मिश्रित करार दिया और कहा कि जब भी उन्होंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया तो उसका उन्हें फायदा नहीं मिला।
गिल ने सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों से इतर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह आईपीएल मेरे लिए मिश्रित सफलता वाला रहा क्योंकि पहले चरण में मैंने पारी की शुरुआत नहीं की और इसके बाद मुझे पारी का आगाज करने का मौका मिला। मुझे जो भी मौके मिले, मैंने उनका फायदा उठाने की कोशिश की।’
कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले गिल ने 14 मैचों में 296 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 76 रन रहा।
गिल ने कहा, इस आईपीएल से मुझे यह सीख मिली कि जब भी मैंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया मुझे वास्तव में इसका फायदा नहीं मिला लेकिन जब भी मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला तो मुझे उसका पूरा फायदा मिला।
