सम्बंधित जानकारी
- मांकड़िंग पर भारत के महान स्पिनर प्रसन्ना ने कहा, नियमों के अंदर अश्विन ने किया बटलर को आउट
- IPL 2019 : धोनी के दिल पर अश्विन की मांकड़िंग का असर, मैदान में उतरने से पहले हुए चिंतित
- वार्न के ट्वीट पर स्टोक्स ने कहा, वह मांकड़िंग से आउट नहीं करेंगे
- पहले भी मांकड़िंग का हिस्सा रह चुके हैं अश्विन और बटलर
- IPL 2019 : विवाद पीछे छोड़ पंजाब को जीत दिलाने उतरेंगे कप्तान रविचंद्रन अश्विन
क्या मांकड़िंग पर अलग-थलग पड़ गए हैं अश्विन, केविन पीटरसन का आया यह बयान
मुंबई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को यहां आईपीएल मैच में उनके विवादास्पद तरीके से मांकड़िंग से आउट करने के लिए ज्यादा पक्षधर नहीं मिलेंगे।
हालांकि आईसीसी नियम 41.16 के अनुसार इस तरह खिलाड़ी को आउट किया जा सकता है और इसके मुताबिक इसके लिए बल्लेबाज को चेतावनी देने की भी जरूरत नहीं होती जैसा कि पहले इस तरह आउट किए गए मामलों में हो चुका है।
पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स सलेक्ट डगबाउट शो में कहा कि जो कुछ भी हुआ, मुझे नहीं लगता है कि इसके कई लोग पक्षधर होंगे। यह उन पर ही छोड़ते हैं और यह व्यक्ति विशेष पर ही छोड़ते हैं।
अश्विन अब हमेशा जिम्मेदार होंगे क्योंकि यह इतना बड़ा विषय है कि लंबे समय तक इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं इसे ऐसा कहूंगा कि मैं इस तरह का खिलाड़ी नहीं बनना चाहता जिसकी इस तरह की परिस्थितियों में चर्चा की जाए।
