सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : रसेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद, कोलकाता ने 6 विकेट से मैच जीता
- IPL से पहले गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, उठे यह सवाल
- IPL 2019 का शेड्यूल : सारे घरेलू मैच ईडन गार्डंस पर खेलेगी KKR, जानिए अन्य टीमों का हाल...
- IPL 2019 : KKR के सह मालिक शाहरुख खान की समर्थकों से भावुक अपील
- इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे के लिए आंद्रे रसेल की विंडीज वनडे टीम में वापसी
खुशी है कि रसेल को गेंदबाजी नहीं करनी पड़ रही : फर्गुसन
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन ने साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल के सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का पूरा लुत्फ उठाया और वह इस बात से खुश हैं कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करनी पड़ रही।
जमैका के इस विस्फोटकीय बल्लेबाज ने शुरुआती मैच में 19 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह उन पारियों में से एक थी, जो मैंने नहीं देखी हैं। यह अविश्वसनीय थी। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि वह मेरी टीम में है और मुझे उसे गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती।’
