सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : आईपीएल मैचों में बाहर बैठ सकते हैं विराट कोहली
- IPL के रोमांच से क्यों महरुम रह जाएंगे पाकिस्तान के दर्शक, जानिए पूरा मामला
- IPL 2019 : आईपीएल का दिलचस्प इतिहास
- IPL 2019 : 'सिक्सर किंग' क्रिस गेल ये धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने से 8 कदम दूर
- IPL 2019 : 11 संस्करणों में अमित मिश्रा के नाम दर्ज है 'हैट्रिक' लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL 2019 : 21 राज्यों और 36 शहरों में होगा आईपीएल फैन पार्क
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की कवायद में इस साल आईपीएल फैन पार्क को 21 राज्यों के 36 शहरों में पहुंचा दिया है।
आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से होगी। इस सत्र में आईपीएल फैन पार्क में नए क्षेत्रों में अपने पैर पसारे हैं और यह 21 राज्यों के 36 शहरों में पहुंच गया है। फैन पार्कों से क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल के साथ नजदीकियां बढ़ाने का मौका मिलेगा।
पिछले 4 वर्षों में फैन पार्क 65 शहरों में पहुंच चुके हैं। इस साल मौजूदा शहर वे हैं जिनमें पिछले साल बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। इस साल पूर्वोत्तर के खूबसूरत राज्य सिक्किम की आईपीएल फैन पार्क में एंट्री हुई है जबकि शहरों में तेजपुर, गंगटोक, भिलाई, ऊना, शिमोगा, तिरुनेलवेली, मदुरै और त्रिची को शामिल किया गया है। (भाषा)
