1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Prathvi Shaw, IPL 2018, Sachin Tendulkar

पृथ्वी शॉ में सचिन तेंदुलकर की झलक

Prathvi Shaw
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तकनीक चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की झलक दिखलाई देती है।


स्टार स्पोर्ट सिलेक्ट डगआउट विशेषज्ञ वॉ ने कहा, ‘सबसे पहले आपका ध्यान तकनीक पर ही जाता है। पृथ्वी शॉ की तकनीक तेंदुलकर की तरह है।’

उन्होंने कहा, ‘उनकी पकड़, स्टांस, शॉट खेलने का तरीका। वह काफी देर से गेंद पर प्रहार करते हैं और किसी भी गेंदबाज के सामने कोई भी शॉट काफी सहज होकर खेलते हैं। वह बहुत कुछ तेंदुलकर की तरह है।’

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले शॉ ने 166.66 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं।
अगला लेख
अपनी ही पत्‍नी का फोटो खींच रहे फोटोग्राफर को तानाशाह किम जोंग ने दिया धक्‍का