1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Harbhajan Singh Mujhe Sardari mat sikha

हरभजन भड़के कहा, मुझे सरदारी मत सिखा

Harbhajan Singh
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज हरभजन सिंह अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए मशहूर हैं। वे अब ट्विटर पर एक यूजर से भिड़ गए और उसे खरी-खरी सुना दी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद हरभजन सिंह पगड़ी को लेकर एक व्यक्ति से ट्विटर पर उलझ गए।
 
 
ईडन गार्डंस में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की गई थी जिसमें वे इमोजी वाली वीडियो बना रहे थे। हरभजन के इस वीडियो पर यूजर ने लिखा कि भज्जी, आपने हरभजन टर्बनेटर का टाइटल रखा है। आप यदि पगड़ी नहीं पहन सकते तो कम से कम एक छोटे से जूड़े के साथ पटका पहना करें जिससे कि आप सरदार दिख सकें। आपका यह रूप खराब है।
 
जब हरभजन ने यह प्रतिक्रिया देखी तो वे भड़क गए। उन्होंने उस यूजर को जवाब दिया और लिखा- 'भाई, अपने घर में ज्ञान बांट, मुझे सरदारी मत सिखा।' इसके बाद और भी यूजर्स ने हरभजन के ट्वीट पर अपने प्रतिक्रियाएं दीं, जो अधिकतर सकारात्मक थीं।
अगला लेख
भूल जाओ संन्यास, यह तीन आंकड़े बताते हैं कि धोनी समय के साथ बेहतर होते जा रहे हैं