1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Dhoni Diet plan for fitness

तो इसलिए महेंद्रसिंह धोनी है सुपरफिट, हेल्दी डाइट में छुपा है उनकी फिटनेस का राज

Dhoni Diet plan  धोनी डाइट
महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस के चर्चे होते ही रहते हैं। आज भी चीते जैसी चपलता से वे क्रिकेट फील्ड में दिखाई पड़ते हैं और कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। आईपीएल 2018 का फाइनल मैच जीतने के बाद उन्होंने उम्र से अधिक फिटनेस को महत्वपूर्ण बताया था। आखिर इतने सुपर फिट एंड फाइन रहने वाले धोनी अपनी डाइट में क्या लेते हैं, जानना जरूरी है। 
 
धोनी को घर का खाना पसंद है। वे जंक फूड नहीं खाते हैं। धोनी का फेवरेट बटर चिकन और दूध है जिसे वे कभी नहीं छोड़ते। उनकी हर दिन की डाइट हेल्दी और लाइट होती है। फ्रेश फ्रूट और नट्स भी उनकी डेली डाइट का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं कि सुबह से रात तक धोनी क्या खाते हैं।
 
मीडया रिपोर्ट के अनुसार धोनी नाश्ते में फ्रेश फ्रूट्स और नट्स खाते हैं। इसके साथ ही वे 1 गिलास दूध पीते हैं। लंच- दाल रोटी और चिकन के साथ वे सलाद लेते हैं। धोनी शाम के समय चिकन सेंडविच और दही खाते हैं। 
 
धोनी डिनर आमतौर पर हल्का करते हैं। डिनर में 2 से 3 चपाती और चिकन, सब्जियों का सलाद, फल खाते हैं। मैच के दौरान- प्रोटीन ड्रिंक्स और फ्रेश ज्यूस। वे सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक को अवॉइड करते हैं। वर्कआउट के पहले और बाद में वे प्रोटीन शेक और फ्रेश ज्यूस लेते हैं।
 
धोनी अपनी रोज़ की ज़रूरतों के हिसाब से प्रोटीन अधिक लेते हैं। एथलीट्स को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। माही को दूध पसंद है। दूध से उन्हें कैल्शियम, विटामिन डी मिलता है। इसके साथ ही इससे फास्सफोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन मिलता है।
अगला लेख
राष्ट्रपति के बाद अफगानिस्तान में राशिद खान हैं सबसे लोकप्रिय, कारण दिलचस्प है