biodatamaker
Tue, 8 Sep 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2017
  4. IPL 10, Mumbai Indians, Delhi Daredevils

IPL10 : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराया

IPL 10
नई दिल्ली। अपने कैरेबियाई स्टार बल्लेबाजों लैंडल सिमंस और कीरोन पोलार्ड की आक्रामक पारियों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके न्यूनतम स्कोर 66 रन पर समेटकर 146 रन से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट से बाहर भी कर दिया।
 
इस जीत के साथ मुंबई आईपीएल 10 के प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। पिछले मैच में गुजरात लायंस पर शानदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज इस मैच में बिल्कुल नहीं चल सके।
 
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तीन विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें सिमंस के 66 और पोलार्ड के नाबाद 63 रन शामिल थे। जवाब में दिल्ली की टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर आउट हो गई। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने उसे एक मैच में 67 स्कोर पर आउट किया था।
 
इस जीत के बाद मुंबई ने शीर्ष पर अपनी जगह पुख्ता करते हुए 11 मैचों में 18 अंक बना लिए है। वहीं दिल्ली के 11 मैचों में सिर्फ आठ अंक है और वह छठे स्थान पर है जिससे प्लेऑफ में प्रवेश की उसकी उम्मीदें लगभग ध्वस्त हो चुकी हैं। रनों के अंतर के लिहाज से यह आईपीएल की सबसे बड़ी जीत है।
 
दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही और उसके बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पहली ही गेंद पर आईपीएल 10 के पहले शतकवीर संजू सैमसन को मिशेल मैक्लीनागन ने पवेलियन भेजकर मेजबान को अच्छी शुरुआत करने से रोक दिया। अगले ओवर में श्रेयस अय्यर (3) को लसिथ मलिंगा ने हरभजन के हाथों लपकवाया।
 
पिछले मैच के नायक ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके और चौथे ओवर में जसप्रीत बुमरा ने उन्हें पैवेलियन भेजकर दिल्ली को तगड़ा झटका दिया।
 
दिल्ली के लिए सर्वाधिक 21 रन करूण नायर ने बनाए जो पांचवें ओवर में हरभजन का शिकार हुए। वहीं मलिंगा ने कोरे एंडरसन (10) को कर्ण शर्मा के हाथों लपकवाया। दिल्ली की आधी टीम छठे ओवर में 35 के स्कोर पर पैवेलियन लौट चुकी थी। निचले क्रम से कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं थी और वे मुंबई की सधी हुई गेंदबाजी तथा सटीक क्षेत्ररक्षण के सामने टिक नहीं सके।
 
मुंबई के लिए हरभजन सिंह ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन और कर्ण शर्मा ने 3.4 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
प्लेआफ में पहले ही जगह बना चुकी मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (25) और सिमंस (66) ने पहले विकेट के लिये 52 गेंद में 79 रन जोड़े। सिमंस खास तौर पर काफी आक्रामक दिखे जिन्होंने दिल्ली के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 43 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके तथा चार छक्के लगाए।
 
वहीं तीसरे नंबर पर आये पोलार्ड ने 35 गेंद में नाबाद 63 रन बनाए जो आईपीएल 10 में उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। (भाषा) 

( ! ) Warning: file_put_contents(/tmp/hi/ipl-2017.json): Failed to open stream: No such file or directory in /u2/websites/hindi-uat.webdunia.com/library/Site/Utility.php on line 1033
Call Stack
#TimeMemoryFunctionLocation
10.0001362232{main}( ).../bootstrap.php:0
20.41543641648Zend_Application->run( ).../bootstrap.php:62
30.41543641648Zend_Application_Bootstrap_Bootstrap->run( ).../Application.php:378
40.41543641648Zend_Controller_Front->dispatch( $request = ???, $response = ??? ).../Bootstrap.php:101
50.42003676872Zend_Controller_Dispatcher_Standard->dispatch( $request = class Zend_Controller_Request_Http { protected $_dispatched = TRUE; protected $_module = 'article'; protected $_moduleKey = 'module'; protected $_controller = 'manager'; protected $_controllerKey = 'controller'; protected $_action = 'display'; protected $_actionKey = 'action'; protected $_params = [1 => 's', 'articleSeoStr' => '-117050600104_1', 'module' => 'article', 'controller' => 'manager', 'action' => 'display']; protected $_paramSources = [0 => '_GET', 1 => '_POST']; protected $_requestUri = '/ipl-2017/ipl-10-mumbai-indians-delhi-daredevils-117050600104_1.html'; protected $_baseUrl = ''; protected $_basePath = NULL; protected $_pathInfo = '/ipl-2017/ipl-10-mumbai-indians-delhi-daredevils-117050600104_1.html'; protected $_rawBody = NULL; protected $_aliases = [] }, $response = class Zend_Controller_Response_Http { protected $_body = []; protected $_exceptions = []; protected $_headers = []; protected $_headersRaw = []; protected $_httpResponseCode = 200; protected $_isRedirect = FALSE; protected $_renderExceptions = FALSE; public $headersSentThrowsException = TRUE } ).../Front.php:954
60.42883777936Zend_Controller_Action->dispatch( $action = 'displayAction' ).../Standard.php:308
70.42893780616Article_ManagerController->displayAction( ).../Action.php:516
81.07774001224Site_Utility::getCachedApi( $url = 'https://ws-n.webdunia.com/json/rightbar?lang=hi&url=/ipl-2017', $cacheFile = '/tmp/hi/ipl-2017.json', $cacheTime = 1800 ).../ManagerController.php:133
91.15904017608file_put_contents( $filename = '/tmp/hi/ipl-2017.json', $data = '{"Contents":[[{"Title":"\\u091c\\u093c\\u0930\\u0942\\u0930 \\u092a\\u0922\\u093c\\u0947\\u0902","ViewAllUrl":"\\/sports-coverage","SeeAllText":"\\u0938\\u092d\\u0940 \\u0926\\u0947\\u0916\\u0947\\u0902","Pages":[{"Thumbnail":"https:\\/\\/nonprod-media.webdunia.com\\/public_html\\/_media\\/hi\\/img\\/article\\/2025-05\\/27\\/thumb\\/5_4\\/1748328135-9066.jpg","Title":"\\u0915\\u094b\\u0932\\u0915\\u093e\\u0924\\u093e \\u0938\\u0947 \\u092e\\u0948\\u091a \\u0927\\u0941\\u0932\\u093e \\u0915\\u0947 \\u092a\\u0902\\u091c\\u093e\\u092c \\u0915\\u093f\\u0902\\u0917\\u09'..., $flags = 2 ).../Utility.php:1033